जनमंथन, जयपुर। जीवन में कर्तव्य निष्ठा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अब सम्मानित करने की बारी है। यह बीड़ा उठाया है पिछले 10 सालों से आध्यात्मिक और सामाजिक स्तर पर मानव कल्याण के लिए काम रही संस्था ‘वरदान स्प्रिच्युअल फाउंडेशन-ए होली सेन्टर’ ने। संस्था 18 मार्च को एक अंतर्राष्ट्रीय परम वरदान उत्सव का आयोजन नई दिल्ली में करने जा रही है।इसका शीर्षक “कर्तव्य कौशलता” रखा गया है। जीवन में कर्तव्य निष्ठा से सरोकार रखते हुए समाज के लिए विशेष योगदान और सराहनीय सेवाएं देने वाली प्रतिभाओं का इस अंतर्राष्ट्रीय परम वरदान उत्सव में सम्मान किया जाएगा।
आध्यात्मिक सकारात्मक ऊर्जा के धनी स्वामी श्री सतीश जी यह सम्मान प्रदान करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय परम वरदान उत्सव की जानकारी देश और दुनिया तक पहुंचाने के लिए फाउंडेशन की टीम देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जानकारी दे रही है। इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन रखा गया है। यह प्रेसवार्ता 18 जनवरी को शाम 4 बजे पिंकसिटी प्रेसक्लब में आयोजित होगी। इस प्रेसवार्ता में स्वामी श्री सतीशजी भी मीडिया से रुबरू होंगे।